Himachal: अटल टनल के समीप धुंधी में भूस्खलन, 12 घंटे बंद रहा मनाली-लेह मार्ग

Edited By Jyoti M, Updated: 02 Oct, 2024 05:26 PM

himachal news manali leh road closed due to landslide traffic also banned

सोलंगनाला से आगे धुंधी के पास भूस्खलन के कारण अटल टनल के रास्ते मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया था। यह स्थिति यात्रियों और स्थानीय निवासियों के लिए चिंताजनक है, क्योंकि सोलांग नाला और धुंधी पर यातायात रोक दिया गया था।

हिमाचल डेस्क (सोनू)। सोलंगनाला से आगे धुंधी के पास भूस्खलन के कारण अटल टनल के रास्ते मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया था। यह स्थिति यात्रियों और स्थानीय निवासियों के लिए चिंताजनक है, क्योंकि सोलांग नाला और धुंधी पर यातायात रोक दिया गया था। रात 12 बजे बंद हुए मार्ग के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सुबह मनाली पुलिस ने सोलांगनाला और धुंधी पर यातायात रोक दिया। बी.आर.ओ. सुबह सड़क को बहाल कर यातायात को बहाल करने में जुट गया। सड़क बहाली तक वाहनों को वाया रोहतांग दर्रा होते हुए भेजा गया।

हालांकि बी.आर.ओ. ने मार्ग दोपहर 12 बजे बहाल कर दिया लेकिन भूस्खलन का दौर दिन भर चलता रहा। इस कारण ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ा। मार्ग बहाल होने के बाद दोनों ओर फंसे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। वाहन चालक रविन्द्र व विवेक ने बताया कि धुंधी के पास सड़क बंद होने से लोग रोहतांग व कोकसर होते हुए केलांग व लेह रवाना हुए।

बी.आर.ओ. योजक परियोजना के अधिकारी ने बताया कि धुंधी के पास आधी रात को भारी भूस्खलन होने से लेह मार्ग बंद हो गया था। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे सड़क को बहाल कर लिया गया लेकिन भूस्खलन होने से दिक्कत जारी है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!