Himachal: नैशनल हैल्थ मिशन कार्यालय जा रहे डॉक्टर पर जानलेवा हमला, हमलावर मौके से फरार

Edited By Jyoti M, Updated: 26 May, 2025 04:16 PM

himachal deadly attack on doctor going to national health mission office

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां कसुम्पटी स्थित नैशनल हैल्थ मिशन कार्यालय जा रहे डॉक्टर विकास शर्मा पर एक अज्ञात व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में डॉक्टर विकास बुरी तरह घायल हो गए, उन्हें तुरंत...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां कसुम्पटी स्थित नैशनल हैल्थ मिशन कार्यालय जा रहे डॉक्टर विकास शर्मा पर एक अज्ञात व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में डॉक्टर विकास बुरी तरह घायल हो गए, उन्हें तुरंत इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह घटना सुबह के समय हुई जब डॉक्टर शर्मा अपने ड्यूटी पर जा रहे थे। अचानक एक व्यक्ति सामने आया और उन पर हमला कर दिया। हमलावर ने डॉक्टर को जोर का धक्का भी दिया, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े। हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

डॉक्टर विकास पर हुए इस हमले से आसपास के लोग और कार्यालय के कर्मचारी सहम गए। घटना की जानकारी मिलते ही नैशनल हैल्थ मिशन कार्यालय के कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल डॉक्टर को तुरंत आईजीएमसी ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर विकास ने इस संबंध में पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!