Hamirpur: भारत की विकास यात्रा में हिमाचल का महत्वपूर्ण योगदान : जगत प्रकाश नड्डा

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Jan, 2025 11:19 PM

hamirpur vikas yatra jagat prakash nadda

हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस की 55वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के आवास पर हिमाचल राज्यत्व दिवस कार्यक्रम हुआ।

हमीरपुर (राजीव): हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस की 55वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के आवास पर हिमाचल राज्यत्व दिवस कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में विशिष्टातिथि के रूप के दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद बांसुरी स्वराज, सुरेश कश्यप, इंदु गोस्वामी, राजीव भारद्वाज, योगेंद्र चंदौलिया, मयंक भाई नायक, पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप, विधायक हंसराज, प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, राकेश पठानिया, हिमाचल महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वंदना योगी, हिमाचल भाजपा के प्रमुख नेता रवि मेहता, चेतन ब्राक्टा व अन्य मौजूद रहे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल के लोगों की छवि ईमानदार, न्यायप्रिय और कानून को मानने वाले नागरिक की है। भारत की विकास यात्रा में हिमाचल प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि यह हमारा गौरव और हमारी ताकत है। हम सभी सामाजिक के साथ राजनीतिक प्राणी भी हैं और अगर हम दिल्ली की बात करें तो आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली को पिछले 10 साल में मुसीबत में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को जितनी तकलीफ में डाला है, उतना कोई नहीं डाल सकता और सबसे बड़ी बात जिसने भ्रष्टाचार के नाम पर चुनाव जीता, उसने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लिए शर्म की बात है कि आप पार्टी के कितने ही नेता आज भ्रष्टाचार के चलते जेल में हैं। ख़ुद केजरीवाल आज बेल पर हैं और मासूम बनकर ठगने वाले केजरीवाल विश्व के सबसे बड़े झूठे नेता हैं और दिल्ली की जनता ऐसे झूठे इंसान को सबक सिखाएगी।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के लोगों ने अपनी मेहनत के दम पर दुनिया भर में अपनी एक सशक्त पहचान बनाई है। हिमाचल राज्यत्व दिवस हम सबके अंदर एकजुटता को बढ़ाने व अपने प्रदेश की संस्कृति, परंपरा, और गौरवशाली इतिहास को याद करने और इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने छोटे से राज्य हिमाचल से निकल कर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का नेतृत्व कर पूरे प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जहां तक दिल्ली में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की बात है तो ये लोग चुनाव हार रहे हैं और हताशा, निराशा और बौखलाहट केजरीवाल के चेहरे पर साफ दिख रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!