Hamirpur: महिलाओं का अपमान, केजरीवाल की पहचान : अनुराग

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Jan, 2025 07:09 PM

hamirpur kejriwal woman insult

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद व दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा के स्टार प्रचारक अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगोलपुरी, नई दिल्ली व द्वारका विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान दिल्ली में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को...

हमीरपुर (राजीव): पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद व दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा के स्टार प्रचारक अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगोलपुरी, नई दिल्ली व द्वारका विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान दिल्ली में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को महिला विरोधी होने की बात कही है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी व अरविंद केजरीवाल के राज में आज दिल्ली में महिलाओं पर अत्याचार व उनका अपमान आम बात हो गई है। आज महिलाओं का अपमान केजरीवाल की पहचान बन गया है।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के प्रति इनके पाप के कारनामों की लिस्ट अंतहीन है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अपनी ही सांसद स्वाति मालीवाल को घर बुला कर पिटवाया, फिर अपने नेताओं से लगातार उनके ऊपर अभद्र टिप्पणी करवाई। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अपनी ही पार्टी की नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना की फोटो पोस्टरों से गायब कर दी। उनको इलैक्शन कैम्पेन में साइड लाइन करके दिखा कि वो नारी शक्ति को दबाने में किसी भी हद तक जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल महिलाओं को 1000 रुपए देने की बात कह कर मुकर गए। उन्होंने कहा कि बेटियों के लिए पाठशाला तो खुलवाई नहीं, गली-गली मधुशाला जरूर खुलवा दीं। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि घटिया शिक्षा व्यवस्था के चलते केजरीवाल के राज में दिल्ली में हजारों बेटियां स्कूलों में फेल हो रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!