Hamirpur: संविधान भारत की आत्मा, इसकी रक्षा के लिए भाजपा कृतसंकल्पित : अनुराग

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Nov, 2024 06:20 PM

hamirpur india constitution

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि संविधान भारत की आत्मा है और भारतीय जनता पार्टी संविधान के मूल को बनाए रखने व इसकी रक्षा के लिए कृतसंकल्पित है।

हमीरपुर (राजीव): पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि संविधान भारत की आत्मा है और भारतीय जनता पार्टी संविधान के मूल को बनाए रखने व इसकी रक्षा के लिए कृतसंकल्पित है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर सभी संविधान प्रेमियों, लोकतांत्रिक मूल्यों में आस्था रखने वाले भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर 1949 को ही भारत की एकता, अखंडता व प्रगति के प्रतीक हमारे संविधान को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया। आज 75वें संविधान दिवस के अवसर पर हम भारतवासी बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर व सभी संविधान निर्माताओं के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

भारतीय जनता पार्टी संविधान के मूल को बनाए रखने व इसकी रक्षा के लिए कृतसंकल्पित है। मेरा निवेदन है कि हम सभी अपने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का प्रण लें और मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपने संवैधानिक दायित्वों का पालन करते हुए एक सच्चे नागरिक के रूप में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के पावन अवसर पर तथा संविधान अंगीकरण के गौरवपूर्ण 75 वर्ष होने के उपलक्ष्य में आज संसद परिसर स्थित संविधान सदन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सुअवसर मिला जहां संविधान दिवस के इस विशेष अवसर को चिरस्थायी बनाने के लिए राष्ट्रपति द्वारा स्मारक सिक्के और डाक टिकट का विमोचन किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!