Edited By Jyoti M, Updated: 02 Jun, 2025 04:34 PM

हमीरपुर में एक बड़े कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के वनों की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने राज्यस्तरीय 'वन मित्रों' के साथ सीधा संवाद किया। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में नियुक्त किए गए 2000 से अधिक 'वन मित्रों' को...
हमीरपुर (राजीव)। हमीरपुर में एक बड़े कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के वनों की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने राज्यस्तरीय 'वन मित्रों' के साथ सीधा संवाद किया। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में नियुक्त किए गए 2000 से अधिक 'वन मित्रों' को मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से शपथ दिलाई। इन 'वन मित्रों' ने शपथ ली कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रदेश के हरे-भरे वनों की सुरक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस अवसर पर वन विभाग की दो महत्वपूर्ण नई योजनाओं का भी शुभारंभ किया। ये योजनाएँ प्रदेश के वन संरक्षण और प्रबंधन को और मजबूत करने में सहायक होंगी। मुख्यमंत्री ने 'वन मित्रों' से आह्वान किया कि वे वनों को आग, अवैध कटान और अतिक्रमण से बचाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार वनों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और इन 'वन मित्रों' की नियुक्ति इस दिशा में एक बड़ा कदम है। यह पहल न केवल वनों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी।