Himachal: राज्यपाल सहित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं दीपावली की शुभकामनाएं

Edited By Vijay, Updated: 30 Oct, 2024 06:11 PM

governor cm deputy cm wished happy diwali to the people of state

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

शिमला (ब्यूरो): राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने बुधवार को यहां जारी अपने संदेश में कहा कि दीपावली का त्यौहार सभी के जीवन को प्रकाशमान करता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में अपार खुशियां लाएगा।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का त्यौहार लोगों को सद्भावना, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समृद्धि और धन-धान्य का यह पर्व सभी के जीवन में उल्लास और प्रसन्नता लाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्यौहार एकता के बंधन को मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से त्यौहार को पारंपरिक और पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ से मनाने का आह्वान भी किया। 

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि प्रकाश का यह उत्सव प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। इसके साथ ही मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों और मुख्य संसदीय सचिवों ने भी दीपावली पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दीपों के उत्सव दीपावली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि दीपावली का यह उत्सव हमें अंधकार से दूर उजाले की ओर आगे बढ़ने को प्रोत्साहित करता है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!