Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Mar, 2026 01:42 PM

Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत घुमारवीं थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना और नियमित गश्त के आधार पर कार्रवाई करते हुए 616 ग्राम चरस के साथ छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े...
Bilaspur News : हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत घुमारवीं थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना और नियमित गश्त के आधार पर कार्रवाई करते हुए 616 ग्राम चरस के साथ छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी हरियाणा और हिमाचल के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित बलोह-मल्यावर लिंक रोड पर नियमित चेकिंग पर थी। इसी दौरान दो संदेहास्पद कारों को जांच के लिए रोका गया। जब पुलिस ने वाहनों की सघन तलाशी ली, तो एक कार की परिचालक सीट के नीचे रखे पाउच से चरस की यह खेप बरामद हुई। जांच के दौरान दोनों वाहनों में कुल छह युवक सवार पाए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसवीर और प्रदीप निवासी जिला जींद (हरियाणा), आयुष निवासी भांबला (जिला मंडी), छबील ठाकुर और गिरिराज निवासी जिला कुल्लू तथा नितिन कुमार निवासी जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
घुमारवीं पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि बिलासपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी नशे की तस्करी की सूचना मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें