Bilaspur: भूत बंगला फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ दिखेंगे झंडूता के युवा अभिषेक

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Mar, 2026 05:41 PM

bilaspur bhoot bangla film akshay kumar himachal abhishek

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के छोटे से गांव मान्नर के प्रतिभावान युवा कलाकार अभिषेक भारद्वाज ने अपनी कड़ी मेहनत और अभिनय के प्रति अटूट समर्पण के बल पर मायानगरी मुंबई में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

बिलासपुर (विशाल): हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के छोटे से गांव मान्नर के प्रतिभावान युवा कलाकार अभिषेक भारद्वाज ने अपनी कड़ी मेहनत और अभिनय के प्रति अटूट समर्पण के बल पर मायानगरी मुंबई में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अभिषेक अब प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्देशक प्रियदर्शन की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ में फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन सांझा करते हुए दिखाई देंगे।

अभिषेक भारद्वाज का बचपन बेहद सादगीपूर्ण तरीके से गांव की मिट्टी और चम्बा की पांगी घाटी की वादियों के बीच बीता, जहां उनके पिता एक शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग कालेज सुंदरनगर से टैक्सटाइल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की, लेकिन उनके भीतर बचपन से ही कला और पेंटिंग के प्रति एक गहरा आकर्षण और फिल्मों के प्रति एक विशेष जुनून हमेशा से जीवित था।

कालेज के दिनों में अपने दोस्तों से अक्सर फिल्म इंडस्ट्री में जाने की बात करने वाले अभिषेक ने अपने करियर की शुरूआत एक कॉर्पोरेट नौकरी से की। कोरोना काल के दौरान जब दुनिया ठहर गई थी और वर्क फ्रॉम होम की वजह से उन्हें अतिरिक्त समय मिला तो उन्होंने अपने सपनों को पंख देने के लिए ऑनलाइन थिएटर क्लासेस लेना शुरू किया और धीरे-धीरे दिल्ली के जीवंत थिएटर सर्किट से जुड़कर अपने अभिनय कौशल को तराशा।

इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ सड़क सुरक्षा अभियान, शुभमन गिल के साथ टाटा कैपिटल, फरहान अख्तर के साथ वीवो और रविंद्र जडेजा के साथ हाईसैंस जैसे बड़े ब्रांड्स के टीवी विज्ञापनों में काम किया। अभिषेक ने साल 2024 में राम मंदिर आंदोलन पर आधारित प्रियदर्शन की डॉक्यूमैंट्री अपने राम में राम कोठारी का महत्वपूर्ण किरदार निभाकर निर्देशक का दिल जीत लिया, जिसके बाद प्रियदर्शन ने उन्हें अपनी बड़ी फीचर फिल्म भूत बंगला के लिए कास्ट किया। अभिषेक की इस सफलता से न केवल उनके पैतृक गांव मान्नर बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!