भुंतर में कई दिनों से नहीं उठाया जा रहा कचरा, लगे ढेर, लोग हुए परेशान
Edited By Rahul Singh, Updated: 08 Aug, 2024 02:36 PM

नगर पंचायत भुंतर के वार्डों में जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेर लग गए हैं, वहीं बाजार में भी कूड़े-कचरे से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि इससे राहगीरों, बाजार में खरीददारी करने आने वाले लोगों और कारोबारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।...
कुल्लू (सोनू): नगर पंचायत भुंतर के वार्डों में जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेर लग गए हैं, वहीं बाजार में भी कूड़े-कचरे से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि इससे राहगीरों, बाजार में खरीददारी करने आने वाले लोगों और कारोबारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मियों के मौसम में फैली दुर्गंध से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।
अजय कुमार, नरेश, कुलदीप, मोनू ठाकुर, हरीश कुमार, चमन लाल, अजीत व खुशहाल ने कहा कि कई दिनों से बाजार से कचरा नहीं उठ पाया है। बस अड्डे के पास तथा मेन बाजार में जगह-जगह कचरा जमा हो गया है। इससे फैल रही दुर्गंध के कारण भुंतर शहर में लोगों को नाक पर रुमाल रखकर चलना पड़ रहा है।
जिस फर्म के साथ को को उठाने का कांट्रैक्ट था वह खत्म हो गया है। वीरवार को मजदूरों की व्यवस्था करके मेन जगहों से कचरा हटवा दिया जाएगा। पूरे शहर को साफ करने में 2-3 दिन लग जाएंगे। कचरे को डंप करने के लिए अभी साइट भी नहीं मिली है तब तक कचरे को शहर से बाहर कहीं डंप करके रखने की व्यवस्था कर रहे हैं।
Related Story

Weather Update: हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी, यैलो व ऑरैंज अलर्ट के साथ इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

Weather Update: 3 दिन खराब रहेगा मौसम, ओलावृष्टि व तेज हवाओं का अलर्ट

Weather Update: 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, तापमान में आएगी भारी गिरावट

Himachal Weather: हिमाचल में आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी, भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना

Himachal Weather Update: हिमाचल में इस दिन से करवट लेगा मौसम का मिजाज, लू चलने की भी चेतावनी जारी

मनाली पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 दिन में 1000 बाइकर्स के काटे चालान, जानें पर्यटकों के लिए जरूरी सुझाव

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

Weather Update: हिमाचल में अंधड़, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी, 5 दिन का यैलो अलर्ट

Weather Update: भीषण हीटवेव अलर्ट के बाद फिर बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश व बर्फबारी की संभावना

Kullu: इराक के समुद्री क्षेत्र में फंसे 2,000 भारतीय नाविक, कैप्टन रमन कपूर ने लगाई सुरक्षा की गुहार