Edited By Kuldeep, Updated: 05 May, 2025 10:25 PM

पानी को लेकर पंजाब का किसी राज्य से कोई विवाद नहीं है यह बात पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गग्गल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्ता में कही।
गग्गल (अनजान): पानी को लेकर पंजाब का किसी राज्य से कोई विवाद नहीं है यह बात पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गग्गल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्ता में कही। पत्रकारों द्वारा मुख्यमंत्री से जब हरियाणा और पंजाब के बीच पानी को लेकर चल रहे विवाद को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पंजाब अपने पड़ोसी राज्य यानी हरियाणा को जो 6 महीने पानी बहता है वह दे रहा है और अब हरियाणा वाले 2 महीने और मांग रहे हैं जोकि पंजाब द्वारा देना अब संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि जब 16 मार्च 2022 को उन्होंने सत्ता संभाली थी तब पंजाब में किसानों द्वारा 21 से 22 प्रतिशत पानी खेतों में उपयोग किया जाता था जोकि अब पंजाब सरकार द्वारा इसमें और अधिक इतना विकास किया गया है कि अब पंजाब की नैहरों का 60 प्रतिशत से अधिक पानी खेतों में उपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानूनी पक्ष भी पंजाब के पक्ष में है।