Sirmaur: वन काटुओं ने काटे देवदार के 21 पेड़, केस दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 13 Feb, 2025 11:07 PM

forest cutters cut 21 deodar trees case registered

वन मंडल राजगढ़ के तहत पड़ने वाले वन परिक्षेत्र हाब्बन के पालू बीट में वन काटुओं ने संरक्षित वन डालमू के सेरटी नाला के सरकारी जंगल में देवदार के लगभग 21 हरे पेड़ों पर आरी चला दी।

राजगढ़ (गोपाल): वन मंडल राजगढ़ के तहत पड़ने वाले वन परिक्षेत्र हाब्बन के पालू बीट में वन काटुओं ने संरक्षित वन डालमू के सेरटी नाला के सरकारी जंगल में देवदार के लगभग 21 हरे पेड़ों पर आरी चला दी। इस बारे में हाब्बन वन परिक्षेत्र के वन अधिकारियों ने राजगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि डालमू के सेरटी नाला नामक स्थान पर सुनील, नरेन्द्र, शमशेर व सुशील निवासी सेरटी हाब्बन ने अवैध रूप से संरक्षित वन क्षेत्र में देवदार के 21 पेड़ काट डाले। वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को जैसे ही इसकी सूचना मिली, उन्होंने सबसे पहले काटे गए पेड़ की लकड़ियों को कब्जे में लिया।

वन विभाग ने मौके पर अगल-अलग साइज के स्लीपर, गोले, कड़ियां कुल 307 नग बरामद कर लिए हैं। काटे गए पेड़ों की कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है। डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी के अनुसार वन विभाग की शिकायत पर राजगढ़ थाने में केस दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!