करसोग में आग की भेंट चढ़ा 10 कमरों का मकान, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Edited By Vijay, Updated: 17 Jun, 2023 04:55 PM

fire in house

जिला मंडी के उपमंडल करसोग में एक मकान में आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पंचायत तुमन के गांव खरौआ में 10 कमरों के एक स्लेटपोश मकान में अचानक आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही देर में करीब 35 लाख की संपत्ति को...

करसोग (धर्मवीर): जिला मंडी के उपमंडल करसोग में एक मकान में आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पंचायत तुमन के गांव खरौआ में 10 कमरों के एक स्लेटपोश मकान में अचानक आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही देर में करीब 35 लाख की संपत्ति को जलाकर राख कर दिया। ये मकान 2 भाइयों गोविंद राम व संजय कुमार पुत्र किशन चंद का बताया गया है। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त मकान में आग लगी, उस समय घर के सभी सदस्य अपने कार्यों से बाहर गए थे। पीड़ित परिवार के घर के साथ लगते अन्य घर में एक व्यक्ति मिस्त्री का कार्य कर रहा था। उसने सबसे पहले गोविंद राम और उसके भाई संजय कुमार के मकान से आग की लपटें उठती देखीं। उसने तुरंत घर के सदस्यों को आग लगने की सूचना दी।
PunjabKesari

इस दौरान साथ लगते मकान को भी आग की उठ रही तेज लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया जोकि इंद्र सिंह का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने इंद्र सिंह के मकान में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया। हालांकि इस दौरान मकान को काफी नुक्सान हो चुका था। वहीं गोविंद राम और संजय कुमार का मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। ग्रामीणों ने दोनों भाइयों के परिवार को अपनी तरफ से ठहरने की व्यवस्था की है। प्रारंभिक चरण में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही तहसीलदार कैलाश कौंडल भी मौके का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने प्रभावितों को फौरी राहत तौर पर 10-10 हजार की राशि जारी की। वहीं पीड़ित व्यक्ति इंद्र सिंह को भी फौरी तौर पर 5 हजार की राहत राशि जारी की गई है। इसके अतिरिक्त पीड़ित परिवारों को तिरपाल सहित खाने-पीने की की व्यवस्था की गई है। प्रशासन के मुताबिक आग लगने की घटना में 35 लाख का नुक्सान हुआ है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!