Edited By Vijay, Updated: 01 May, 2025 11:16 AM

डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी की कैन्टीन में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है।
सोलन (नरेश पाल): डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी की कैन्टीन में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यह आग रात करीब 2 बजे के आसपास लगी और कुछ ही देर में कैन्टीन को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कैन्टीन में रखा सारा सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस अग्निकांड में लगभग 10 लाख रुपए की सम्पत्ति का नुक्सान हुआ है।
वहीं आग लगने की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कैन्टीन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि इस कैन्टीन का संचालन उदय ठाकुर नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था। वहीं आग लगने के प्राथमिक कारणों में शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। हालांकि फायर विभाग और प्रशासनिक अधिकारी आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस हादसे पर चिंता जताई है और छात्रों व कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सावधानियां बरतने की बात कही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here