Kullu: मकान में लगी आग, व्यक्ति झुलसा

Edited By Vijay, Updated: 10 Apr, 2025 08:06 PM

fire breaks out in house person burnt

खड़ीहार इलाके में एक मकान में आग लग गई। आग पर काबू पाते हुए एक व्यक्ति झुलस गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): खड़ीहार इलाके में एक मकान में आग लग गई। आग पर काबू पाते हुए एक व्यक्ति झुलस गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। अग्निशमन विभाग ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि रसोई गैस सिलैंडर में लीकेज के कारण आग लगी। घटना में 3 लाख रुपए की संपत्ति नष्ट हो गई जबकि 5 लाख रुपए की संपत्ति को बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाते समय सिलैंडर की आग से ढाले राम झुलस गया जिसका उपचार चल रहा है। इस घटना में अढ़ाई मंजिला मकान के चार कमरे व किचन जल गया तथा सामान नष्ट हो गया। फायर अफसर प्रेम भारद्वाज ने बताया कि साथ लगती 5 लाख रुपए की संपत्ति को बचा लिया गया है। एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कि घटना में घायल व्यक्ति को राहत राशि जारी कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!