Kullu: कुल्लू में राहुल गांधी के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, भाजपा युवा मोर्चा और एससी मोर्चा ने निकाली रोष रैली

Edited By Vijay, Updated: 21 Dec, 2024 03:09 PM

fierce protest against rahul gandhi in kullu

जिला मुख्यालय कुल्लू में शनिवार को जिला भाजपा युवा मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

कुल्लू (गौरीशंकर): जिला मुख्यालय कुल्लू में शनिवार को जिला भाजपा युवा मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एक रोष रैली निकाली गई जोकि प्रदर्शनी मैदान से शुरू होकर मालरोड होते हुए मुख्य चौक ढालपुर तक पहुंची। रैली में पूर्व मंत्री और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। रैली में प्रदर्शनकारियों ने हाथ में भाजपा के झंडे और डॉ. भीम राव अंबेडकर के पोस्टर लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

रैली के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी द्वारा संसद परिसर में भाजपा के 2 सांसदों को धक्का देकर घायल किया गया और एक महिला सांसद का अपमान किया गया, जबकि कांग्रेस सांसदों ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का भी अपमान किया। वहीं जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस सांसदों द्वारा संसद में किए गए कृत्यों की कड़ी निंदा की और चेतावनी दी कि यदि वे नहीं सुधरे तो भाजपा भविष्य में उग्र प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष जनेश ठाकुर, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष गंगा सिंह, पूर्व प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी अमित सूद और अन्य भाजपा पदाधिकारी शामिल थे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!