Himachal: बिजली बोर्ड के पैंशनर्ज ने फूंका बगावत का बिगुल, 31 मार्च तक नहीं मिला एरियर तो करेंगे ये काम

Edited By Vijay, Updated: 03 Mar, 2026 06:52 PM

electricity board pensioners blew the bugle of rebellion

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पैंशनर्स फोरम ने सरकार और बोर्ड प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि 31 मार्च तक पैंशनर्ज के समस्त बकाया एरियर और देय भुगतान जारी नहीं किए गए, तो पैंशनर्ज परिवारों सहित सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पैंशनर्स फोरम ने सरकार और बोर्ड प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि 31 मार्च तक पैंशनर्ज के समस्त बकाया एरियर और देय भुगतान जारी नहीं किए गए, तो पैंशनर्ज परिवारों सहित सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। फोरम ने इसे अपने अधिकारों की अंतिम और निर्णायक लड़ाई करार दिया है। फोरम की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर जेएस चंदेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन फोरम के सचिव चेतराम शर्मा ने किया। सर्दियों के कारण पिछले 2 महीनों से बैठक आयोजित नहीं हो सकी थी, जिसके चलते इस बार लंबित और महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पैंशनर्ज और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए सचिव चेतराम शर्मा ने कहा कि प्रबंधन वर्ग पैंशनर्स की न्यायोचित मांगों की लगातार अनदेखी कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 50 प्रतिशत एरियर, संशोधित ग्रैच्युटी, लीव इनकैशमैंट, बकाया पैंशन और संशोधित वेतनमान के अंतर्गत देय राशि का भुगतान वर्षों से लंबित पड़ा है। इससे हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अनेक पैंशनर्ज गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, लेकिन उन्हें अपना ही अर्जित धन पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। फोरम के पदाधिकारियों ने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताया और कहा कि पैंशनर्ज के साथ इस प्रकार का व्यवहार अस्वीकार्य है। फोरम ने आरोप लगाया कि केंद्रीय कार्यकारिणी को कई बार भरोसा दिलाया गया, परंतु भुगतान की दिशा में अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि 31 मार्च तक सभी लंबित भुगतान जारी नहीं हुए तो केंद्रीय कार्यकारिणी के नेतृत्व में व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसके अलावा फोरम ने 5 मार्च को हमीरपुर में प्रस्तावित प्रोटैस्ट रैली, जो स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में आयोजित की जा रही है, को अपना समर्थन दिया। सभी पैंशनर्ज से अपील की गई कि वे बड़ी संख्या में रैली में भाग लें और अपनी एकजुटता का परिचय दें।

आश्वासन के बावजूद जमीनी स्तर पर नहीं हुई कार्रवाई, पैंशनर्ज में असंतोष
बैठक में विशेष रूप से इस बात पर रोष व्यक्त किया गया कि जनवरी माह में बोर्ड द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पैंशनर्ज को एरियर का पूरा भुगतान करने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन अब तक उसका क्रियान्वयन नहीं हुआ। फोरम के अनुसार यह स्थिति आश्चर्यजनक है। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पैंशनर्ज में गहरा असंतोष व्याप्त है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!