Sirmaur: महिला काे एप डाऊनलोड करना पड़ा महंगा, खाते से निकले 57500 रुपए

Edited By Vijay, Updated: 27 Sep, 2024 06:10 PM

downloading the app proved costly cash withdrawn from account

राजगढ़ पुलिस थाना के अंतर्गत हाब्बन क्षेत्र की एक महिला के खाते से 57500 रुपए उड़ाने का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में महिला ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है।

नाहन (आशु): राजगढ़ पुलिस थाना के अंतर्गत हाब्बन क्षेत्र की एक महिला के खाते से 57500 रुपए उड़ाने का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में महिला ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। हाब्बन निवासी सुमन कुमारी पत्नी प्रताप सिंह ने कहा कि उसके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है। उसने एक बैंक की एप डाऊनलोड की और उसमें ओटीपी डाल दिया।

महिला ने बताया कि जब वह 23 सितम्बर को बैंक में खाते की जांच करने गई तो पता चला कि उसके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है और उनके खाते से किसी ने 57500 रुपए की राशि निकाल ली है। महिला ने बताया कि इस संदर्भ में पुलिस थाना राजगढ़ में शिकायत दी गई है। राजगढ़ पुलिस थाना के एसएचओ राजविंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की तरफ से शिकायत मिली है। संबंधित बैंक से संबंधित खाते को लेकर डिटेल मांगी गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!