आपदा न्यूनीकरण के तहत 20.70 करोड़ के 4 प्रस्तावों पर की चर्चा, DC ने प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

Edited By Jyoti M, Updated: 30 Mar, 2026 04:40 PM

discussion held on 4 proposals under disaster mitigation

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित बैठक में जिला से राज्य आपदा न्यूनीकरण के तहत लगभग 20.70 करोड़ रुपए के 04 प्रस्तावों को भेजने को लेकर गहन चर्चा की गई। इन 04 प्रस्तावों में लगभग 1.86 करोड़ रुपए का सुरु गांव में बाढ़ से बचाव के...

शिमला। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में यहां आयोजित बैठक में जिला से राज्य आपदा न्यूनीकरण के तहत लगभग 20.70 करोड़ रुपए के 04 प्रस्तावों को भेजने को लेकर गहन चर्चा की गई। इन 04 प्रस्तावों में लगभग 1.86 करोड़ रुपए का सुरु गांव में बाढ़ से बचाव के उपाय हेतु प्रोजेक्ट शामिल है ताकि उचित जल निकासी व्यवस्था तैयार कर गांव को बचाया जा सके और संभावित नुकसान को रोका जा सके।

इसी प्रकार, इनमे 9.33 करोड़ रुपए से रामचंद्र चौक से हेनॉल्ट पब्लिक स्कूल (फेज-2) के बीच सड़कों के आसपास धंसते हुए क्षेत्र के लिए न्यूनीकरण उपाय और स्थिरीकरण की योजना भी शामिल है। इसके अतिरिक्त, इन प्रस्तावों में 9.05 करोड़ रुपए से सुन्नी में शिमला-मंडी मार्ग पर सुरक्षा और सुदृढ़ीकरण के उपाय तथा 43.94 लाख रुपए से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी के भवन की रेट्रोफिटिंग का प्रस्ताव शामिल है। उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को इन प्रस्तावों में एक सप्ताह के भीतर सभी कमियों को दूर कर पुनः बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि इन मामलों को आगामी कार्यवाई के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजा जा सके।

पहले भेजे 06 में से 04 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

बैठक में बताया गया कि हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को पहले भेजे गए 06 प्रस्तावों में से 10.63 करोड़ रुपए के 02 प्रस्तावों को अनुशंसा प्राप्त हुई है जबकि 2.98 करोड़ रुपए के 02 मामलों में सैद्धांतिक मंजूरी मिली है और 16.72 करोड़ रुपए के 02 मामलों को वापस भेजा गया है ताकि उनमें जो कमियां हैं उन्हें दूर करके पुनः राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजा जा सके। इस बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!