Kangra: दलाईलामा को ग्रैमी अवार्ड, मानवता के सांझा दायित्व का बताया सम्मान

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Feb, 2026 08:15 PM

dharamshala dalai lama grammy award humanity

तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाईलामा को प्रतिष्ठित ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान बैस्ट ऑडियो बुक, नरेशन एंड स्टोरी टैलिंग रिकॉर्डिंग श्रेणी में अपनी ऑडियोबुक मैडिटेशन : द रिफ्लैक्शन ऑफ हिज होलीनैस द दलाईलामा के लिए मिला है।

धर्मशाला (नितिन): तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाईलामा को प्रतिष्ठित ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान बैस्ट ऑडियो बुक, नरेशन एंड स्टोरी टैलिंग रिकॉर्डिंग श्रेणी में अपनी ऑडियोबुक मैडिटेशन : द रिफ्लैक्शन ऑफ हिज होलीनैस द दलाईलामा के लिए मिला है। रविवार को अमरीका के लॉस एंजेलिस शहर में आयोजित 68वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स कार्यक्रम में यह अवार्ड घोषित किया गया। ग्रैमी अवार्ड मिलने पर दलाईलामा ने इसे व्यक्तिगत उपलब्धि मानने से इंकार करते हुए गहरी विनम्रता के साथ स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि वह इस सम्मान को अपनी निजी सफलता के रूप में नहीं, बल्कि मानवता के सांझा दायित्व और वैश्विक जिम्मेदारी की स्वीकृति के रूप में देखते हैं। दलाईलामा ने कहा कि शांति, करुणा, पर्यावरण संरक्षण और समस्त मानवता की एकता जैसे मूल्यों में उनका दृढ़ विश्वास है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि ग्रैमी अवार्ड के माध्यम से ये संदेश और अधिक व्यापक रूप से दुनिया भर में फैलेंगे और विश्व की 8 अरब आबादी के सामूहिक कल्याण में सहायक सिद्ध होंगे। दलाईलामा ने यह भी कहा कि आज के समय में करुणा और आपसी समझ की भावना पहले से कहीं अधिक आवश्यक है। यह सम्मान उन सार्वभौमिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बन सकता है, जिन पर एक शांतिपूर्ण और टिकाऊ विश्व की नींव टिकी है। ग्रैमी अवार्ड मिलना न केवल दलाईलामा के वैश्विक आध्यात्मिक प्रभाव को रेखांकित करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि उनके विचार और संदेश आज भी पूरी दुनिया में लोगों के दिलों को प्रेरित कर रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!