Himachal: कमरे में 'काल' कर रहा था इंतजार...दरवाजा खाेलते ही हुआ जोरदार ब्लास्ट, चम्बा के 28 वर्षीय युवक की मौत

Edited By Vijay, Updated: 05 Feb, 2026 12:14 PM

death of youth due to lpg blast

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के नालका (ब्राह्मण माजरा) में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां गैस रिसाव के कारण हुए धमाके में चंबा के एक युवक की जान चली गई।

हिमाचल डैस्क: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के नालका (ब्राह्मण माजरा) में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां गैस रिसाव के कारण हुए धमाके में चंबा के एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान राजीव कुमार (28) पुत्र हंसराज निवासी गांव एवा, तहसील सलूणी व जिला चम्बा के रूप में हुई है।

ड्यूटी से लौटते ही हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार राजीव कुमार बद्दी की एक कंपनी में कार्यरत था और नालका के ब्राह्मण माजरा में किराए के कमरे में रहता था। बीते मंगलवार को वह रोजाना की तरह अपने कमरे को लॉक करके ड्यूटी पर गया था। इस दौरान कमरे के भीतर एलपीजी गैस का रिसाव हो गया। शाम को जब वह ड्यूटी से वापस लौटा और जैसे ही उसने कमरे का दरवाजा खोला, अंदर जमा गैस के कारण एक जोरदार धमाका हुआ।

पीजीआई ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
धमाका इतना शक्तिशाली था कि राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राजीव काे घायल हालत में नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही राजीव ने दम तोड़ दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है और मृतक के परिवार का बुरा हाल है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!