Edited By Vijay, Updated: 12 Oct, 2024 03:55 PM
चम्बा जिले के रजेरा क्षेत्र के घरमाणी में घास काटते समय खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। महिला की पहचान आशा (48) पत्नी रूमालो निवासी गांव घरमाणी...
चम्बा (काकू): चम्बा जिले के रजेरा क्षेत्र के घरमाणी में घास काटते समय खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। महिला की पहचान आशा (48) पत्नी रूमालो निवासी गांव घरमाणी, डाकघर राजेरा, तहसील व जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महिला शुक्रवार को घासनी में घास काटने गई थी। घास काटते समय अचानक अनियंत्रित होकर वह खाई में गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उसे उपचार के लिए तुरंत मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिला के शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here