सिरमौर में भीषण हादसा: नाले में गिरी पिकअप गाड़ी,  26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Feb, 2026 05:44 PM

a 26 year old youth died tragically in a horrific accident in sirmaur

Sirmaur Road Accident: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक दुखद सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहां मंगताड़ी के पास एक पिकअप गाड़ी के अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।...

Sirmaur Road Accident: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक दुखद सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहां मंगताड़ी के पास एक पिकअप गाड़ी के अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

युवक की मौके पर मौत

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप (HP 85-2604) का चालक 25 वर्षीय विपिन कुमार गांव मंगताड़ी के पास गाड़ी मोड़ रहा था। स्थान कम होने के कारण वह गाड़ी को घटनास्थल से करीब 50 मीटर पीछे ले गया और उसे बैक करके वापस मंगताड़ी की ओर ला रहा था। इसी दौरान गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से सीधे नीचे खाई (नाले) में जा गिरी। हादसे में गाड़ी में सवार 26 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र जीत सिंह निवासी गांव चचराडा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, पिकअप चालक विपिन कुमार पुत्र लाल सिंह, जो उसी गांव का निवासी है, गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

घटना की पुष्टि करते हुए सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि शिलाई पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चालक विपिन कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!