गजब! बीमारी का बहाना बनाकर ली छुट्टी और जैसलमेर घूमने निकल गया तहसील का स्टाफ, फोटो वायरल हुई तो SDM ने लिया ये एक्शन

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Feb, 2026 04:22 PM

the entire tehsil staff in himachal went on a trip on rajasthan medical leave

Sirmaur News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से अनुशासनहीनता का एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। यहां माजरा तहसील के नायब तहसीलदार सहित लगभग पूरा स्टाफ 'मेडिकल लीव' (चिकित्सा अवकाश) का बहाना बनाकर राजस्थान के जैसलमेर में छुट्टियां मनाता पाया गया।...

Sirmaur News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से अनुशासनहीनता का एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। यहां माजरा तहसील के नायब तहसीलदार सहित लगभग पूरा स्टाफ 'मेडिकल लीव' (चिकित्सा अवकाश) का बहाना बनाकर राजस्थान के जैसलमेर में छुट्टियां मनाता पाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों के पर्यटन स्थलों पर मस्ती करते हुए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

दफ्तर में लटका सन्नाटा, जैसलमेर में 'मौज'

जानकारी के अनुसार, माजरा के नायब तहसीलदार इंद्र कुमार और उनके अधीनस्थ कर्मचारी एक साथ 'मेडिकल लीव' पर चले गए। इसके चलते तहसील कार्यालय में कामकाज पूरी तरह ठप्प हो गया और दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक ओर जनता दफ्तरों के चक्कर काटकर निराश लौट रही थी, वहीं दूसरी ओर तहसील का स्टाफ रेगिस्तान के बीच पर्यटन का आनंद ले रहा था।

SDM का कड़ा एक्शन

मामला संज्ञान में आते ही एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने नायब तहसीलदार इंद्र कुमार और छुट्टी पर गए अन्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि एसडीएम ने इन सभी से उनकी 'लाइव लोकेशन' मांगी थी, जिसे देने में अधिकारी अब तक विफल रहे हैं।

छुट्टी मंजूर करने वाले तहसीलदार भी जांच के घेरे में

एसडीएम ने न केवल घूमने गए स्टाफ को, बल्कि उनकी छुट्टियां मंजूर करने वाले पांवटा साहिब के नए तहसीलदार रविंद्र सिसोदिया को भी नोटिस जारी किया है। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि आखिर एक साथ इतने सारे कर्मचारियों का चिकित्सा अवकाश किस आधार पर स्वीकृत किया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!