हिमाचल में आश्रम की कच्ची सड़क को लेकर अखिलेश यादव का तंज, 'Tweet' कर कही यह बातें

Edited By Jyoti M, Updated: 25 Feb, 2026 01:16 PM

akhilesh s jibe at the unpaved road to the ashram in himachal

उत्तर प्रदेश की राजनीति के धुरंधर और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव हाल ही में देवभूमि हिमाचल प्रदेश के शांत पहाड़ों के बीच एक बेहद गोपनीय और आध्यात्मिक सफर पर नजर आए।

हिमाचल डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति के धुरंधर और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव हाल ही में देवभूमि हिमाचल प्रदेश के शांत पहाड़ों के बीच एक बेहद गोपनीय और आध्यात्मिक सफर पर नजर आए। हालांकि यह दौरा पूरी तरह निजी और धार्मिक था, लेकिन सिरमौर की उबड़-खाबड़ सड़कों ने उनके भीतर के राजनेता को जगा दिया। उन्होंने बिना नाम लिए केंद्र सरकार पर एक नया तंज कसते हुए 'सनातन' और 'सच' के मेल से एक नई बहस छेड़ दी है।

गोपनीयता के साये में 'आध्यात्मिक संगम'

मंगलवार का दिन हिमाचल के जिला सिरमौर के लिए हलचल भरा रहा, लेकिन इसकी भनक प्रशासन तक को देरी से लगी। अखिलेश यादव सुबह करीब 9 बजे मरयोग स्थित गिरि गंगा बद्रिका आश्रम पहुँचे। यहाँ उन्होंने प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु बाबा ओम स्वामी से भेंट की।

यह यात्रा इतनी गुप्त रखी गई थी कि स्थानीय पुलिस के पास भी इसका कोई आधिकारिक प्रोटोकॉल नहीं था। कड़ी सुरक्षा के बीच करीब तीन घंटे तक चले इस 'सत्संग' और मुलाकात के बाद दोपहर 12 बजे वह वापस उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए।

 

सोशल मीडिया पर वीडियो से मची खलबली

हिमाचल की सीमाओं से बाहर निकलते ही अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर यशवंत नगर से बद्रिका आश्रम तक जाने वाले संपर्क मार्ग का एक वीडियो साझा किया। वीडियो में सड़क की खस्ताहाली और धूल भरे रास्ते को दिखाते हुए उन्होंने सीधे तौर पर केंद्र की नीतियों को आड़े हाथों लिया।

'सनातन सड़क योजना' का नया सुझाव

अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना' का हवाला देते हुए एक नया विचार पेश किया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर गांवों को जोड़ने के लिए योजनाएं बन सकती हैं, तो प्रमुख आश्रमों और धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए 'सनातन सड़क योजना' की शुरुआत क्यों नहीं हो सकती।

उन्होंने वर्तमान शासन व्यवस्था को 'महाझूठ का काल' बताते हुए कहा कि बेहतर सड़कों से श्रद्धालुओं को न केवल सत्संग मिलेगा, बल्कि इस दौर में 'सच-संग' का भी फल प्राप्त होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!