Edited By Vijay, Updated: 29 Jun, 2025 07:22 PM

मंडी जिला के उपमंडल करसोग के रामपुर सड़क मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सूरज सिंह...
करसोग (धर्मवीर): मंडी जिला के उपमंडल करसोग के रामपुर सड़क मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सूरज सिंह (21) पुत्र नौसेर, निवासी शापुली, नेपाल और शंकर पुत्र बल बहादुर, निवासी जुमला तहसील चनानाथ, जिला जुमाल, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार देर रात धुरमु के पास उस समय हुआ जब पिकअप जीप (HP 27B 8005) में सवार होकर दोनों व्यक्ति जा रहे थे। अचानक चालक सूरज सिंह ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि जीप के परखच्चे उड़ गए।
हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को नागरिक अस्पताल करसोग ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और दोनों शवों काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी गौरवजीत सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणाें की जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक