Solan: चंडीगढ़-शिमला NH पर जोखिमभरा हुआ सफर, कंडाघाट से कैथलीघाट के बीच पहाड़ों से गिर रहे पत्थर

Edited By Vijay, Updated: 28 Mar, 2025 11:18 AM

dangerous journey on chandigarh shimla nh

चंडीगढ़-शिमला एनएच पर कंडाघाट से कैथलीघाट के बीच में लोग जान हथेली पर रखकर सफर कर रहे हैं। पहाड़ों से गिर रहे पत्थर दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।

सोलन (ब्यूरो): चंडीगढ़-शिमला एनएच पर कंडाघाट से कैथलीघाट के बीच में लोग जान हथेली पर रखकर सफर कर रहे हैं। पहाड़ों से गिर रहे पत्थर दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। हालांकि पहाड़ के पास से गुजरने वाली लेन पर बीच-बीच में 15 से 20 मिनट के लिए वाहनों को रोका जा रहा है। इस कारण शिमला से सोलन की ओर आने वाले लोगों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात है कि कंडाघाट से कैथलीघाट के बीच में एक लेन कई महीनों तक बंद रही। अब दोनों लेन से वाहनों की आवाजाही को शुरू किया गया है।

दरअसल फोरलेन में इन दिनों पहाड़ों को सुरक्षित करने का काम चला हुआ है। कंडाघाट व क्यारी बंगले के बीच अधिक दिक्कतें आ रही हैं। हैरत की बात तो यह है कि फोरलेन निर्माण के बाद इस सड़क को बंद रखा गया था। जैसे ही यहां पर पहाड़ों को सुरक्षित करने का काम शुरू किया, वैसे ही सड़क खोल दी गई।

ड्रिल के दौरान पहाड़ों से पत्थरों के आने की आशंका बनी रहती है, जिस कारण वाहन चालकों को रोकना पड़ता है। बता दें कि दूसरे चरण में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से वॉल प्रोटैक्शन का कार्य शुरू कर दिया गया। कंपनी की ओर से 42 खतरनाक पहाड़ियों को  ठीक किया जाना है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

Kolkata Knight Riders

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!