Himachal: पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े चम्बा के पति-पत्नी, गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपा रखी थी नशे की खेप

Edited By Vijay, Updated: 22 Mar, 2026 03:58 PM

couple arrested with heroin

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला से संबंध रखने वाले एक दंपति (पति-पत्नी) को पंजाब पुलिस ने नशे की खेप के साथ दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है।

तुनुहट्टी (संजय): हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला से संबंध रखने वाले एक दंपति (पति-पत्नी) को पंजाब पुलिस ने नशे की खेप के साथ दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। चम्बा के भटियात क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ककीरा के निवासी इस दंपति को जिला पठानकोट के नरोट जैमल सिंह क्षेत्र में 13.10 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ककीरा (भटियात) के रहने वाले रितिक और उसकी पत्नी सिमरन अपनी निजी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर पंजाब के दीनानगर क्षेत्र से वापस लौट रहे थे। इसी बीच पठानकोट जिले के अंतर्गत आते रियैल्टी चौक के पास थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई थी। पुलिस टीम वहां से गुजरने वाले सभी वाहनों की नियमित और गहन जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उक्त दंपति के वाहन को रोका और उसकी तलाशी लेनी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को गाड़ी के डैशबोर्ड के अंदर बड़ी चालाकी से छिपाकर रखा गया 13.10 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद हुआ। नशीला पदार्थ मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो गाड़ी और चिट्टे को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना नरोट जैमल सिंह में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक बड़ा खुलासा यह भी हुआ है कि यह आरोपी दंपति पिछले कुछ समय से नशे के इस अवैध कारोबार में संलिप्त था। उनकी संदिग्ध गतिविधियों के चलते वे पहले से ही पुलिस के राडार में थे और पुलिस को इनकी तलाश थी।

पंजाब पुलिस के अधिकारियों के अनुसार इस मामले की अब गहनता से जांच की जा रही है। पकड़े गए पति-पत्नी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे दीनानगर में यह खेप किससे लेकर आए थे और इसे आगे चम्बा में किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। पुलिस इस पूरे ड्रग नैटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की भूमिका की भी बारीकी से पड़ताल कर रही है, ताकि इस चेन को पूरी तरह से तोड़ा जा सके।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!