Himachal : ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Apr, 2026 02:32 PM

chamba voter lists for reconstituted gram panchayats finally published

Chamba News : राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश की अधिसूचना के तहत जिला चम्बा में पंचायती राज संस्थाओं के अंतर्गत सृजन, पुनर्गठन एवं समावेशन में शामिल ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

Chamba News : राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश की अधिसूचना के तहत जिला चम्बा में पंचायती राज संस्थाओं के अंतर्गत सृजन, पुनर्गठन एवं समावेशन में शामिल ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)  मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खण्ड भटियात, चम्बा,  मैहला एवं सलूणी की चयनित ग्राम पंचायतों में यह प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड भटियात के अंतर्गत ग्राम पंचायत समोट, ओसल, जसूर एवं देवी देहरा, विकास खण्ड चम्बा के अंतर्गत ग्राम पंचायत उदयपुर, भनोता, सरू एवं चनेड, विकास खण्ड मैहला के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाट, सराहन, राड़ी, किलोड़, सुनारा, घलुण, मैहलोह, कलमला, भटवाड़ा एवं तागी तथा विकास खण्ड सलूणी के अंतर्गत ग्राम पंचायत सनूंह, भान्दल, भासुआ एवं संघणी शामिल हैं।

साथ में उन्होंने  यह भी बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2026 के लिए मतदाता सूचियों को अद्यतन करने  को लेकर 1 अप्रैल 2026 को अहर्ता तिथि मानते हुए मतदाता सूचियों को तैयार किया गया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!