पुलिस ने गुप्त सूचना पर दी दबिश, किराए के कमरे से 57 पेटियां शराब बरामद

Edited By Vijay, Updated: 04 Apr, 2024 10:16 PM

country liquor recovered

पुलिस थाना शिलाई की टीम ने किराए के कमरे से देसी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई गई।

नाहन (आशु): पुलिस थाना शिलाई की टीम ने किराए के कमरे से देसी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई गई। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कुंदन सिंह निवासी गांव सौलह, कांडो दुगाना तहसील कमरऊ गांव कफोटा (मुईनल रोड) पर स्थित किराए के कमरे में शराब का अवैध कारोबार कर रहा है। इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने शराब की 57 पेटियां (684 बोतलें) बरामद कीं। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी कुंदन सिंह के खिलाफ पुलिस थाना शिलाई में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगामी जांच जारी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!