मौसम ने बदली करवट: छोटा भंगाल व चौहार घाटी में बिछी बर्फ की चादर, पटरी पर लौटता जनजीवन फिर हुआ प्रभावित

Edited By Vijay, Updated: 03 Feb, 2026 06:46 PM

nowfall in chota bhangal and chauhar valley

छोटा भंगाल और चौहार घाटी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद घाटियों के निचले इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई।

सुखबाग/मंडी (तिलक): छोटा भंगाल और चौहार घाटी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद घाटियों के निचले इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई। वहीं, घाटियों की ऊंची पर्वतमालाओं और दुर्गम गांवों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मंगलवार दोपहर बाद शुरू हुई इस ताजा बर्फबारी के कारण दोनों घाटियों के दुर्गम गांवों में एक से तीन इंच तक बर्फ जम गई है। 

ताजा बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें
गौरतलब है कि बीते 23 जनवरी की रात को हुई भारी बर्फबारी के बाद अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने की कगार पर था, लेकिन मंगलवार को हुई ताजा बर्फबारी ने स्थिति को फिर से पुरानी हालत में ला दिया है। इसके चलते दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की दुश्वारियां कम होने के बजाय और बढ़ गई हैं। यदि मौसम का मिजाज आगे भी ऐसा ही बना रहा, तो स्थानीय निवासियों को कई तरह की गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

प्रचंड ठंड की चपेट में घाटियां, घरों में दुबके लोग
मंगलवार को हुई बर्फबारी और बारिश ने दोनों घाटियों को प्रचंड ठंड की चपेट में ले लिया है। कड़ाके की ठंड के कारण दुर्गम गांवों के लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। वहीं, मुल्थान, लोहारड़ी, बरोट, लक्कड़ बाजार, थल्टूखोड़ और टिक्कन आदि प्रमुख बाजारों में भी ठंड का असर साफ देखा गया। यहां व्यापारियों ने ठंड से राहत पाने के लिए दुकानों के अंदर कोयले व लकड़ी की अंगीठियां जलाईं और बिजली के हीटरों (उपकरणों) का सहारा लिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!