Himachal: युवा कांग्रेस नेता यदोपती ठाकुर का बड़ा ऐलान, तेजाब हमले में जान गंवाने वाली ममता के बच्चों की पढ़ाई का उठाएंगे पूरा खर्च

Edited By Vijay, Updated: 21 Nov, 2025 03:11 PM

congress youth leader yadupati thakur

हिमाचल प्रदेश के युवा नेता एवं पूर्व एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यदोपती ठाकुर ने मंडी जिले के सरकाघाट की बेटी ममता के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मंडी/शिमला: हिमाचल प्रदेश के युवा नेता एवं पूर्व एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यदोपती ठाकुर ने मंडी जिले के सरकाघाट की बेटी ममता के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। तेजाब हमले की शिकार ममता के निधन को उन्होंने मानवता के लिए एक शर्मनाक और अत्यंत दुखद घटना बताया।

यदोपती ठाकुर ने इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े होते हुए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ममता अपने पीछे दो बच्चाें (एक बेटा और एक बेटी) छोड़ गई हैं। इन दोनों बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए उनकी स्कूल से लेकर कॉलेज तक की शिक्षा का पूरा खर्च वह अपने व्यक्तिगत स्तर पर वहन करेंगे।

यदोपती ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल से आग्रह किया है कि ममता के बच्चों को "चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट—सुख आश्रय योजना" के तहत शामिल किया जाए। इससे बच्चों को भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन-यापन की मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा।

कानूनी कार्रवाई पर जोर देते हुए यदोपती ठाकुर ने मांग की है कि इस जघन्य अपराध के दोषी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकद्दमा चलाया जाए। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी नहीं होनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द इंसाफ मिल सके और समाज में एक कड़ा संदेश जाए। उन्होंने प्रशासन से भी आग्रह किया कि ममता के बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए संवेदनशीलता के साथ तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!