कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता के बिगड़े बोल, सिरमौर के लोगों को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Edited By Vijay, Updated: 04 Mar, 2023 11:52 PM

congress state spokesperson kushal jethi

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी ने सिरमौर के लोगों पर एक विवादित बयान दिया है। इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि थोड़ी देर बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी। वह शनिवार को सोलन में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।

सोलन ( नरेश पाल): कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी ने सिरमौर के लोगों पर एक विवादित बयान दिया है। इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि थोड़ी देर बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी। वह शनिवार को सोलन में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। इसमें सरकार द्वारा ओपीएस लागू करने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तारीफ में कसीदे पड़ रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब तो नाहन के लोग भी समझ गए हैं। उन्होंने सही निर्णय लिया कि 10 साल बाद विधायक चेंज किया। 10 साल बाद ही सही सिरमौर के लोग हैं उन्हें थोड़ी देर बाद ही समझ आती है। 

सिरमौर के लोगों को एक महीने बाद लगा था रावण के वध का पता
उन्होंने आगे कहा कि भगवान राम जब रावण का वध करके आए थे तो सिरमौर के लोगों को एक महीने बाद पता लगा था और एक महीने बाद दीवाली मनाई थी। आज भी वहां पर बूढ़ी दीवाली मनाई जाती है। इस बयान के बाद विवाद होना लाजिमी था। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के इस बयान के बाद कांग्रेस भी मुश्किल में पड़ गई। विवाद बढ़ता देख कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी ने माफी मांगते हुए पुराने इतिहास का हवाला दिया। 

बिंदल के साथ है 36 का आंकड़ा 
विदित रहे कि कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी का नाहन के पूर्व विधायक डाॅ. राजीव बिंदल के साथ 36 का आंकड़ा है। वह उनके खिलाफ बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ते, पत्रकारवार्ता के दौरान वह ओपीएस के लिए सरकार की तारीफ करते-करते नाहन पहुंच गए और अति उत्साह में ऐसा बयान दे दिया जिसके लिए बाद में माफी मांगनी पड़ी। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!