Edited By Vijay, Updated: 10 May, 2025 02:47 PM

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में 25 पंजाब रैजीमेंट के सूबेदार मेजर पवन कुमार की शहादत पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शोक जताया है।
शिमला (संतोष): जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में 25 पंजाब रैजीमेंट के सूबेदार मेजर पवन कुमार की शहादत पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शोक जताया है। शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार कांगड़ा जिला की शाहपुर नगर पंचायत के रहने वाले थे।
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पाकिस्तान से मुठभेड़ के दौरान जिला कांगड़ा के शाहपुर नगर पंचायत निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार के शहीद होने का समाचार अत्यंत दु:खद एवं हृिदयविदारक है। सूबेदार मेजर पवन कुमार ने देश की एकता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है और कृतज्ञ राष्ट्र उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। वहीं मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से फोन भी बात की तथा उन्हें ढांढस बंधाया।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राष्ट्र ऐसे वीर सपूतों के बलिदान को कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश तथा देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी सूबेदार मेजर पवन कुमार की शहादत पर गंभीर संवेदना जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिजनों के साथ हैं और इस मुश्किल समय में हम उनके साथ खड़े हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here