Himachal: प्रदेश सरकार की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे केंद्र सरकार : प्रतिभा

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Oct, 2024 05:20 PM

congress state president pratibha singh

केंद्र को हिमाचल सरकार की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को शिमला में यह बात कही।

शिमला (राक्टा): केंद्र को हिमाचल सरकार की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को शिमला में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नीति आयोग के समक्ष पहाड़ी राज्यों को वित्तीय मदद प्रदान करने के अलग मापदंड निर्धारित करने की जो मांग रखी है, वह पूरी तरह से जायज है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियां ऐसी हैं, जहां किसी भी निर्माण कार्यों में अनुमान से ज्यादा लागत आती है।

दूसरी तरफ प्रदेश में बीते वर्ष आईं प्राकृतिक आपदाओं से सड़कों, पुलों, भवनों व विभिन्न परियोजनाओं को भारी नुक्सान हुआ है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से इसकी भरपाई की है। उन्होंने कहा कि ऐसे में केंद्र सरकार को इसकी एवज में भी प्रदेश की विशेष आर्थिक मदद करनी चाहिए। प्रतिभा सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश भाजपा राजनीतिक द्वेषभाव के चलते आए दिन राज्य की कांग्रेस सरकार की आलोचना कर रही है।

भाजपा नेता हिमाचल हित में सरकार का करें सहयोग
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के पूरे प्रयास कर रही है। उन्होंने भाजपा नेताओं से तथ्यहीन बयानबाजी न करने और प्रदेश सरकार को अपना सहयोग देने का भी आग्रह किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल के हितों को सर्वोपरि रखते हुए भाजपा के नेताओं को केंद्रीय मंत्रियों से प्रदेश की मांगों को पूरा करने का आग्रह करना चाहिए।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!