मुख्य सचिव को बदलने पर मुकेश अग्निहोत्री ने उठाए सवाल, जानिए क्या बोले

Edited By Vijay, Updated: 15 Jul, 2022 11:09 PM

congress leader mukesh agnihotri

प्रदेश के मुख्य सचिव पद से राम सुभग सिंह को हटाए जाने पर नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आखिर मुख्य सचिव क्यों हटाए गए हैं और इसके पीछे क्या कारण रहे हैं।

ऊना (सुरेन्द्र): प्रदेश के मुख्य सचिव पद से राम सुभग सिंह को हटाए जाने पर नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आखिर मुख्य सचिव क्यों हटाए गए हैं और इसके पीछे क्या कारण रहे हैं। ऊना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नेता विपक्ष ने कहा कि सरकार ने पौने 5 वर्ष के अपने कार्यकाल के दौरान 6 चीफ सैक्रेटरी बदले हैं। आखिर इसके पीछे क्या वजह है। उन्होंने कहा कि जो चीफ सैक्रेटरी सरकार रिपीट करने की बातें करते थे वह क्यों हटे, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। 

डूब रहा है हिमाचल में भाजपा का टाइटैनिक
नेता विपक्ष ने कहा कि इससे हिमाचल के ऑफिसरों को सबक लेना चाहिए कि वे किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता बनकर काम न करें बल्कि अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करें। सरकार में जबरदस्त निराशा का माहौल है। कोई हट रहा है, कोई हटाया जा रहा है तो कोई हटने की फिराक में है। सरकार के 3 माह बचे हैं और यह सरकार रूपी टाइटैनिक डूब रहा है। कई लोग इससे छलांग लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले ही सरकार करोड़ों रुपए के कर्जे में है। अब सीएम के सलाहकारों की संख्या बढ़ाई जा रही है। 3 बड़े अधिकारियों को एडवाइजर लगा दिया गया है। इनका प्रशासनिक नियंत्रण सीधा सीएम के अधीन होगा। इन एडवाइजरों पर लाखों रुपए खर्च होंगे लेकिन उनके पास कोई कामकाज नहीं होगा। इससे पहले ही सीएम ऑफिस में 2 और एडवाइजर हैं। आखिर यह सरकार किस प्रकार के नए प्रयोग कर रही है। क्यों एडवाइजरों पर इतना खर्चा किया जा रहा है। 

वैंटीलेटर पर चली गई है सरकार, फर्जी ऐलान भी नहीं बचा पाएंगे
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मुख्य सचिव क्यों रास नहीं आ रहे हैं। कई अधिकारी पहले ही ताश के पत्तों की तरह फैंटे गए हैं। अब हिमाचल में सीएम का नारा रिवाज बदलेंगे नहीं चलेगा बल्कि राज बदलेगा और ताज बदलेगा, सरकार वैंटीलेटर पर चली गई है। जिसे फर्जी ऐलान भी नहीं बचा पाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के 2 बार विधायक तथा प्रदेशाध्यक्ष रहे खीमी राम के कांग्रेस में आने के बाद कई और लोग भी पार्टी के संपर्क में हैं। गुण-दोष के आधार पर इसका फैसला होगा। दरअसल हिमाचल भाजपा के डूबते हुए जहाज से हर कोई छलांग लगाना चाहता है। सरकार के खिलाफ लोगों में निराशा है और सभी नेता भी परेशान हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!