कंपनी ने अपने ही पूर्व कर्मचारी पर जड़ा धोखाधड़ी का आरोप, जानिए क्या है मामला

Edited By Vijay, Updated: 08 Nov, 2018 11:54 PM

company own former employee accused of fraud

आई.आई.आर.डी. नामक एक निजी कंपनी ने अपने ही एक पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया है। संस्था ने पूर्व कर्मचारी के खिलाफ वित्तीय अनियमितताएं बरतने पर पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

शिमला: आई.आई.आर.डी. नामक एक निजी कंपनी ने अपने ही एक पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया है। संस्था ने पूर्व कर्मचारी के खिलाफ वित्तीय अनियमितताएं बरतने पर पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। संस्था के प्रबंध निदेशक डाक्टर एल.सी. शर्मा ने यहां जारी बयान में उक्त बात कही है। उन्होंने कहा कि संबंधित कर्मचारी पर संस्था के खिलाफ निराधार आरोप लगाने पर 50 लाख रुपए की मानहानि का दावा भी किया गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी के खिलाफ पूर्व कर्मचारी ने जो भी आरोप लगाए हैं, वे पूरी तरह से निराधार हैं। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले पर कंपनी ने पहले से जांच बैठा रखी है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!