Shimla: HPU में कर्मचारियों व अधिकारियों के अवकाश पर रोक

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Feb, 2026 06:32 PM

shimla hpu employee officer leave stoppage

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में कर्मचारियों व अधिकारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में कर्मचारियों व अधिकारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। इसको लेकर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से सर्कुलर जारी कर दिया गया है। विधानसभा सत्र फिलहाल 18 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। सर्कुलर के अनुसार इस अवधि के दौरान विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, निदेशकों व कर्मचारियों को कार्यालय में तब तक उपस्थित रहना होगा, जब तक विधानसभा का अगले दिन का कार्य विवरण उपलब्ध न हो जाए। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि अति आवश्यक परिस्थितियों के अलावा विधानसभा सत्र की अवधि के दौरान कोई भी अधिकारी व कर्मचारी अवकाश पर न जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!