Himachal: इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही 30 दिनों के लिए रहेगी बंद, जानें क्या है कारण ?

Edited By Jyoti M, Updated: 12 Feb, 2026 05:31 PM

traffic will remain closed on the umrali chhetran dhilwan road

उपमंडल हरोली के तहत उमराली-छेत्रां-ढिलवां सड़क मार्ग पर (किलोमीटर 0/000 से 2/400) यातायात 13 फरवरी से 14 मार्च (30 दिनों) तक बंद रहेगा। इस दौरान यातायात के सुचारू संचालन के लिए ट्रैफिक को उमराली-लालूवाल-हीरां थड़ा-ढिलवां सड़क मार्ग पर मोड़ा गया है।

ऊना। उपमंडल हरोली के तहत उमराली-छेत्रां-ढिलवां सड़क मार्ग पर (किलोमीटर 0/000 से 2/400) यातायात 13 फरवरी से 14 मार्च (30 दिनों) तक बंद रहेगा। इस दौरान यातायात के सुचारू संचालन के लिए ट्रैफिक को उमराली-लालूवाल-हीरां थड़ा-ढिलवां सड़क मार्ग पर मोड़ा गया है।

जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 और 116 के तहत इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। यह आदेश संबंधित सड़क मार्ग पर सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट निर्माण कार्यों को सुचारू और त्वरित करने को लेकर जारी किए हैं।

उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!