Edited By Kuldeep, Updated: 16 Feb, 2026 04:32 PM

सदर पुलिस द्वारा 13 फरवरी शाम को सैंटर स्कूल के पास 5.61 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में गिरफ्तार आरोपी युवक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
हमीरपुर (अजय): सदर पुलिस द्वारा 13 फरवरी शाम को सैंटर स्कूल के पास 5.61 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में गिरफ्तार आरोपी युवक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सदर पुलिस ने आरोपी अंकित कुमार (26) पुत्र नन्य सिंह निवासी प्रताप नगर जिला हमीरपुर को सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उक्त आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए हैं। मामले की पुष्टि एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने की है।