शिमला में पूर्व मंत्री रंगीला राम राव के घर चोरी, बंद पड़े मकान को चोरों ने बनाया निशाना; मामला दर्ज

Edited By Swati Sharma, Updated: 12 Feb, 2026 11:29 AM

theft at former minister rangeela ram rao house in shimla

Shimla News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी के सुरक्षित माने जाने वाले जाखू क्षेत्र में चोरों ने पूर्व आबकारी मंत्री रंगीला राम राव के आवास को निशाना बनाया है। चोरों ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित उनके बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर वहां रखे कीमती उपकरण उड़ा...

Shimla News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी के सुरक्षित माने जाने वाले जाखू क्षेत्र में चोरों ने पूर्व आबकारी मंत्री रंगीला राम राव के आवास को निशाना बनाया है। चोरों ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित उनके बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर वहां रखे कीमती उपकरण उड़ा लिए। छोटा शिमला पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एक महीने से बंद था मकान

जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री का यह मकान पिछले काफी समय से खाली था और परिवार का कोई सदस्य वहां स्थायी रूप से नहीं रह रहा था। पूर्व मंत्री के दामाद विजय चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करीब एक महीने बाद जब 9 जनवरी को मकान की सुध लेने पहुंचे, तो घर का मुख्य दरवाजा खुला पाया। अंदर जांच करने पर पता चला कि एक कमरे में रखे गए 4 से 5 पुराने गीजर गायब थे।

पुलिस अलर्ट

चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 15,000 रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। गौरतलब है कि सर्दियों के मौसम में जब कई लोग भारी बर्फबारी या ठंड के कारण निचले इलाकों में चले जाते हैं, तो शहर के बंद मकान चोरों के आसान निशाने बन जाते हैं। एसएसपी शिमला, गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि छोटा शिमला थाना में अज्ञात शातिरों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!