सीएम ने विद्यार्थियों को दिया मूल मंत्र, बाेले- शाॅर्टकट कभी सफलता का विकल्प नहीं हो सकता

Edited By Vijay, Updated: 04 Oct, 2023 06:28 PM

cm sukhvinder singh in solan

लॉरेंस स्कूल सनावर के 176वें स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरस्कार वितरित किए।

सोलन (ब्यूरो): द लॉरेंस स्कूल सनावर के 176वें स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरस्कार वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में बेहतर इंसान बनने की ओर ध्यान देना चाहिए। जीवन के निर्णय जटिल हो सकते हैं। कई बार स्वार्थ और बिना किसी प्रयास के आसानी से सफल होने की आकांक्षा किसी को भी आकर्षित कर सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को मूल मंत्र देते हुए कहा कि जीवन में कभी भी शाॅर्टकट सफलता का विकल्प नहीं हो सकता। 

सुक्खू ने अपने सिद्धांतों पर अटूट विश्वास के महत्व पर बल देते हुए कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं लेकिन ईमानदारी और नैतिक मूल्य हमारे जीवन में एक मार्गदर्शक का कार्य करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों में स्वतंत्र सोच और अनुशासन जैसे गुणों का विकास करने में द लॉरेंस स्कूल, सनावर के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना भी की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षक संवर्द्धन केंद्र का लोकार्पण और नवाचार प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

कार्यक्रम के दौरान  मुख्य अध्यापक हिम्मत सिंह ढिल्लों ने मुख्यमंत्री को स्कूल की उपलब्धियों और गतिविधियों के बारे में बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक विनोद सुल्तानपुरी और भुवनेश्वर गौड़, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, जोगिंद्रा बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सोलन जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार, सचिव गृह डाॅ. अभिषेक जैन, एडीसी अजय यादव, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और अन्य उपस्थित थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!