Shimla: लंदन में बजा हिमाचल का डंका! ब्रिटिश पार्लियामैंट में मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मिला ये बड़ा सम्मान

Edited By Vijay, Updated: 13 Dec, 2025 01:15 PM

pwd minister vikramaditya singh

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया गया है। बीते दिन लंदन स्थित ब्रिटिश संसद परिसर (पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर) में आयोजित एक भव्य समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने विक्रमादित्य सिंह काे...

शिमला: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया गया है। बीते दिन लंदन स्थित ब्रिटिश संसद परिसर (पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर) में आयोजित एक भव्य समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने विक्रमादित्य सिंह काे प्रतिष्ठित 'यूथ एंड आइकॉन अवार्ड' से नवाजा। यह सम्मान समारोह लंदन के संसद भवन स्थित ऐतिहासिक चर्चिल रूम में आयोजित किया गया, जहां विक्रमादित्य सिंह को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

विक्रमादित्य सिंह को यह सम्मान 'यूथ आइकॉन और इंटेलेक्चुअल पॉलिटिक्स' श्रेणी में दिया गया है। संस्था ने उन्हें इस पुरस्कार के लिए उनके प्रभावी युवा नेतृत्व, बौद्धिक राजनीति और हिमाचल प्रदेश में आई भीषण आपदा के दौरान किए गए सराहनीय और त्वरित कार्यों के आधार पर चुना है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने माना है कि विक्रमादित्य सिंह ने न केवल संकट के समय मजबूत नेतृत्व दिया, बल्कि वह प्रदेश के युवाओं के बीच एक लोकप्रिय और चहेते नेता के रूप में उभरे हैं।

इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल के एक सामान्य नागरिक और मंत्री के रूप में यह उनके लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने इस पुरस्कार को व्यक्तिगत उपलब्धि न मानकर इसे हिमाचल प्रदेश में अधोसंरचना विकास, सतत् प्रगति और समावेशी सुशासन को आगे बढ़ाने के प्रयासों का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि मैं एक सच्चे हिमाचली एवं हिमाचल की परंपराओं और मूल्यों में विश्वास रखने वाले व्यक्ति के रूप में प्रदेश के सर्वांगीण और समग्र विकास के लिए सदैव समर्पित रहूंगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!