अगले सप्ताह हिमाचल लौट सकते हैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, स्वास्थ्य में आशातीत सुधार

Edited By Vijay, Updated: 07 Nov, 2023 10:02 PM

cm sukhvinder singh

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आगामी सप्ताह हिमाचल लौट सकते हैं। उनके स्वास्थ्य में आशातीत सुधार हुआ है लेकिन उन्हें विश्राम की अत्यधिक जरूरत को देखते हुए डाॅक्टरों की टीम ने उन्हें आईसीयू से शिफ्ट करके आइसोलेशन वार्ड में तो रखा है लेकिन यहां पर...

शिमला (संतोष): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आगामी सप्ताह हिमाचल लौट सकते हैं। उनके स्वास्थ्य में आशातीत सुधार हुआ है लेकिन उन्हें विश्राम की अत्यधिक जरूरत को देखते हुए डाॅक्टरों की टीम ने उन्हें आईसीयू से शिफ्ट करके आइसोलेशन वार्ड में तो रखा है लेकिन यहां पर किसी से मिलने की इजाजत नहीं है। पैंक्रियाज की समस्या में सबसे अधिक आराम की जरूरत होती है इसलिए डाॅक्टरों की टीम की पहली सलाह ही विश्राम करने की है। 3-4 दिनों में एम्स के डाॅक्टर उन्हें छुट्टी दे सकते हैं। छुट्टी से पहले डाॅक्टर मुख्यमंत्री के सभी टैस्ट और सीटी स्कैन आदि करेंगे और रिपोर्ट के आधार पर ही उनकी छुट्टी तय होगी। फिलहाल मुख्यमंत्री के किए जा रहे जनरल टैस्ट सामान्य हैं। 

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंंत्री अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनके सभी टैस्टों की रिपोर्ट नॉर्मल है। उन्हें अगले कुछ दिन तक डाॅक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा ताकि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो। मुख्यमंत्री आइसोलेशन वार्ड से भी फोन व व्हाट्सएप पर अपने मंत्रियों व मुख्य सचिव से फीडबैक ले रहे हैं और आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है ताकि संक्रमण न फैले। 3-4 दिनों में डाॅक्टर मुख्यमंत्री की छुट्टी को लेकर बताएंगे और संभवत: आगामी सप्ताह मुख्यमंत्री प्रदेश लौट आएंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!