Breaking

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दूसरे दिन भी मंथन, दिल्ली में रुके सीएम सुखविंदर सिंह

Edited By Vijay, Updated: 22 Jun, 2023 10:25 PM

cm sukhvinder singh

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दूसरे दिन भी मंथन जारी रहा। इस कारण मुख्यमंत्री को वीरवार को दिल्ली में ही रुकना पड़ा। पार्टी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों.....

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दूसरे दिन भी मंथन जारी रहा। इस कारण मुख्यमंत्री को वीरवार को दिल्ली में ही रुकना पड़ा। पार्टी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों विशेषकर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से बातचीत की है। इस बातचीत के आधार पर ही मुख्यमंत्री वापस लौटने पर मंत्रिमंडल विस्तार करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। 

मंत्री पद की दौड़ में इनका नाम सबसे ऊपर
मौजूदा समय में मंत्री पद की दौड़ में राजेंद्र राणा का नाम सबसे ऊपर है। इसके अलावा मंत्री पद की दौड़ में सुधीर शर्मा, राजेश धर्माणी, विनय कुमार, इंद्रदत्त लखनपाल, यादविंद्र गोमा और संजय रतन के नाम प्रमुख हैं। अब आलाकमान को यह तय करना है कि इन नामों में से किन 3 विधायकों को मंत्री पद दिया जाए। इतना तय है कि मंत्रिमंडल विस्तार होने पर कांगड़ा जिले से कम से कम एक मंत्री बनना तय है। 

मंत्रियों को बनाने की राह में आड़े आ रही सीपीएस की नियुक्तियां 
सूत्रों के अनुसार मंत्रियों को बनाने की राह में सीपीएस की नियुक्तियां आड़े आ रही हैं, जिससे संबंधित मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। सूत्रों के अनुसार आलाकमान के साथ संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई, जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति से जुड़ा मामला भी शामिल है। 

शुक्रवार को वापस लौट सकते हैं मुख्यमंत्री
पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री के शुक्रवार को वापस लौटने की संभावना है। तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम का पहले सोलन के माता शूलिनी मेले तथा उसके बाद सायं रिज मैदान पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में शामिल होने का कार्यक्रम है। सीएम के साथ अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला भी भाग ले सकते हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!