Una: सीएम सुक्खू ने गगरेट को दी करोड़ों की सौगात, बोले-BJP ने सिर्फ कर्ज ही विरासत में छोड़े

Edited By Vijay, Updated: 07 Jun, 2025 06:16 PM

cm sukhvin

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को ऊना जिले के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे, जहां पहले दिन उन्होंने गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किए।

ऊना (अमित): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को ऊना जिले के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे, जहां पहले दिन उन्होंने गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, गगरेट के विधायक राकेश कालिया तथा चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस दौरान गगरेट क्षेत्र को करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्हाेंने 75.10 करोड़ रुपए के शिलान्यास और उद्घाटन किए। मुख्यमंत्री ने 42.82 करोड़ रुपए से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 3 के तहत स्वां नदी पर अम्ब-गगरेट (अम्बोटा रोड) पर 400 मीटर स्पेन पुल के निर्माणकार्य काशिलान्यास, 2.70 करोड़ रुपए से पीएमजीएसवाई 3 के तहत गगरेट से ओयल वाया सीरियां उपरली लिंक रो टी-04 पर टटेहड़ा खड्ड, मवा सिंधियां खड्ड, शिलांग खड्ड और लोहारली खड्ड पर चार पुलों, 3.59 करोड़ से पिपलू से लोहारली उपरली लिंक रोड टी-05 में जाडला खड्ड पर पुल के निर्माण, 6.46 करोड़ से राम मंदिर से बणे दी हट्टी वाया अंदोरा उपरला, जट्टां दा बेहड़ा अठवां सड़क पर मैटलिंग टारिंग के निर्माण और 2.79 करोड़ से राजकीय डिग्री कॉलेज दौलतपुर चौक के भवन निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

इसके साथ ही 2.27 करोड़ से राजकीय पॉलिटैक्निक कॉलेज अम्बोटा में वर्कशॉप, 1.85 करोड़ रुपए से उठाऊ पेयजल योजना शिवपुर और बने दी हट्टी, 1.03 करोड़ रुपए से गोंदपुर बनेहड़ा कम्पोजिट उठाऊ पेयजल योजना, 1.08 करोड़ से जल जीवन मिशन के तहत शिववाड़ी में मल्टी विलेज पाइप पेयजल योजना, 3.10 करोड़ से जल जीवन मिशन के तहत नकड़ोह में मल्टी विलेज पाइप पेयजल योजना, 2.40 करोड़ से जल जीवन मिशन के तहत अमलैहड़ और भंजाल में मल्टी विलेज पाइप पेयजल योजना, 1.05 करोड़ से अप्पर अंदौरा, 1.02 करोड से अंदौरा एक, 1.05 करोड़ से मवा सिंधियां और 1.07 करोड़ से नकड़ोह में टयूबवैल के सुधारीकरण तथा 82.18 लाख से कैलाश नगर में ट्यूबवैल के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

प्रदेश में हर मोर्चे पर विफल रही भाजपा की पूर्व सरकार
दौलतपुर चौक में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की पूर्व सरकार प्रदेश में हर मोर्चे पर विफल रही और प्रदेश के लोगों के संसाधनों का जमकर दुरुपयोग किया। डबल इंजन की सरकार यदि चाहती तो हिमाचल प्रदेश को विकास की नई बुलंदी पर ले जाती लेकिन वर्तमान सरकार के लिए पूर्व सरकार ने केवल मात्र कर्ज ही विरासत में छोड़े। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मौजूदा कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद विकास की गति को थमने नहीं दिया है। हमने हर वर्ग के हित में निर्णय लिए हैं और पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

भाजपा 5 गुटों में बंटी, कांग्रेस के मंत्री और विधायक एकजुट   
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भाजपा द्वारा कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर भी खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा खुद हिमाचल प्रदेश में 5 गुटों में बंट चुकी है। लेकिन कांग्रेस पर आरोप लगाकर केवल मात्र जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में सभी मंत्री और विधायक एकजुट है और पूरी एकजुटता के साथ हिमाचल प्रदेश के विकास को सुनिश्चित किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अंदर बिखरब पूरी तरह से जनता के सामने आ चुका है। हिमाचल प्रदेश के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का कोई भी गुट नहीं है।

ये रहे माैके पर उपस्थित
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल के एडवोकेट जनरल बने अनूप रत्न, गगरेट के विधायक राकेश कालिया, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, गगरेट ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुरेन्द्र कंवर, महासचिव वेद प्रकाश पाराशर, डीसी जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक अमित यादव, एसडीएम सौमिल गौतम, तहसीलदार घनारी कुलताज सिंह, नायब तहसीलदार प्रवीन शर्मा, एक्सियन फ्लड डिविजन प्रोटेक्शन पंकज, नगर पंचायत सचिव बलदेव ठाकुर, रेणु कालिया, सोहराब कालिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ब्रजेश डोगरा व कांग्रेस नेता राकेश कुमार अप्लू सहित कई अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!