Himachal: मालदीव से लौटे CM सुक्खू ने अब दिल्ली से प्रयागराज के लिए भरी उड़ान, महाकुंभ में लगाएंगे डुबकी

Edited By Jyoti M, Updated: 25 Feb, 2025 12:35 PM

cm sukhu now flew from delhi to prayagraj

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मालदीप से लौटने के बाद अब सीधे महाकुंभ में स्नान करेंगे। अब वे महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज रवाना हो गए हैं। उनके साथ इस यात्रा में परिवार के सदस्य और कुछ सलाहाकार भी शामिल हैं। 19 फरवरी...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मालदीप से लौटने के बाद अब सीधे महाकुंभ में स्नान करेंगे। अब वे महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज रवाना हो गए हैं। उनके साथ इस यात्रा में परिवार के सदस्य और कुछ सलाहाकार भी शामिल हैं। 19 फरवरी को सीएम सुक्खू परिवार सहित मालदीव गए थे, जहां वे कुछ दिन रहे और अब मंगलवार को सीएम और उनका दल दिल्ली से प्रयागराज के लिए उड़ान भरने के बाद महाकुंभ में स्नान करेंगे। इस दौरान उनका चंडीगढ़ लौटने का कार्यक्रम देर शाम का है।

सीएम सुक्खू परिवार के साथ दिल्ली से सुबह 10.30 बजे के करीब प्रयागराज के लिए रवाना हो गए थे। इस यात्रा के दौरान सीएम सुक्खू महाकुंभ में स्नान करेंगे, जो एक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का आयोजन है।  इससे पहले, हिमाचल प्रदेश सरकार के कुछ अन्य मंत्रियों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी महाकुंभ में स्नान किया है। इनमें से मंत्री विक्रमादित्य सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, डिप्टी सीएम मुकेश आग्निहोत्री जैसे नेताओं ने भी परिवार के साथ महाकुंभ में स्नान किया। इसके साथ ही भाजपा नेता जयराम ठाकुर भी महाकुंभ में नहाकर लौटे हैं। 

सीएम सुक्खू 17 फरवरी को दिल्ली गए थे और वहां कांग्रेस पार्टी के नेताओं से उन्होंने मुलाकात की थी. बाद में 19 फरवरी को वह परिवार और दोस्तों संग मालदीव गए थे और मंगलवार को दिल्ली लौटें। उनके मालदीव दौरे को लेकर भाजपा ने सवाल उठाए थे और कई सवाल दागे थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!