Edited By Vijay, Updated: 08 Dec, 2022 05:42 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मुख्यमंत्री दोपहर 3.15 बजे राजभवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है।
शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मुख्यमंत्री दोपहर 3.15 बजे राजभवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। राज्यपाल ने मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार हिमाचल प्रदेश विधानसभा को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। उन्होंने जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली राज्य की वर्तमान सरकार से अनुरोध किया है कि वह पद पर बने रहें और अपने कार्यों का निर्वहन तब तक करें जब तक कि नई विधानसभा का गठन न हो जाए और नई सरकार न बन जाए। इस संबंध में राजभवन से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here