हिमाचल की चढ़ाई नहीं चढ़ पाए अरविंद केजरीवाल, फूल गई सांसें : जयराम

Edited By Vijay, Updated: 29 Nov, 2022 11:16 PM

cm jairam thakur

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए पार्टी का गठन किया था लेकिन केजरीवाल सरकार ने 8 साल के छोटे से कार्यकाल में भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं...

शिमला (भूपिन्द्र): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए पार्टी का गठन किया था लेकिन केजरीवाल सरकार ने 8 साल के छोटे से कार्यकाल में भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं तोड़ दी हैं, जिसका उदाहरण पूरे देश में नहीं मिलता है। इनकी पार्टी के बड़े नेता सलाखों के पीछे हैं तथा वह वहां पर क्या कर रहे हैं यह पूरी दुनिया देख रही है। यह बात उन्होंने मंगलवार को दिल्ली में नगर निगम चुनावों के दृष्टिगत वार्ड नंबर 193, 197, 206, 217, 65 व 70 में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। 

केजरीवाल सरकार ने झूठ बोलने के सभी रिकाॅर्ड तोड़े
जयराम ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने झूठ बोलने के सभी रिकाॅर्ड तोड़े हैं। इसका प्रमाण यह है कि उन्होंने पूरे देश में यह माहौल खड़ा करने का प्रयास किया कि भ्रष्टाचार से लडऩे वाले केवल वह ही हैं, लेकिन उनके एक मंत्री जेल में हैं तथा दूसरा जेल जाने की तैयारी में है। उन्होंने केजरीवाल पर तंज कसा कि वह दिल्ली में सरकार बनाने के लिए पंजाब को गुमराह करने में कामयाब रहे तथा कहा कि अब वह हिमाचल जा रहे हैं लेकिन वह हिमाचल की आधी चढ़ाई भी नहीं चढ़ पाए तथा उनकी सांसें फूल गईं। 

चुनावों में केजरीवाल को तलाशते रहे लेकिन नहीं मिले
सीएम ने कहा कि वह केजरीवाल का हिमाचल चुनावों में इंतजार कर रहे थे लेकिन वह एक बार भी नहीं आ पाए। हम उनके दर्शन करना चाहते थे। उनके हिमाचल नहीं आने का कारण पड़ोसी राज्य पंजाब में कानून व्यवस्था का चरमराना तथा भ्रष्टाचार की सीमाओं का टूटना है। पंजाब में दिनदहाड़े सड़कों पर गोलियों से लोगों को छलनी किया गया। भ्रष्टाचार के आरोप में पंजाब सरकार के एक मंत्री को पद से हटाना पड़ा। वहां पर नशे का कारोबार फल फूल रहा है, जो हिमाचल सहित दिल्ली व हरियाणा के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का दिल्ली में विकास का विजन है लेकिन इसमें दिल्ली सरकार सबसे बड़ी बाधा है।

हम तलाश रहे दिल्ली में स्कूल
जयराम ठाकुर ने केजरीवाल के आप दिल्ली आओ हम आप को स्कूल व अस्पताल दिखाएंगे वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि हम यहां पर स्कूल व अस्पताल तलाश रहे हैं, लेकिन यहां पर ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने चुनौती दी कि यदि स्कूल देखने हैं तो वह हिमाचल आएं। हिमाचल छोटा राज्य है लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में केरल के मुकाबले खड़ा है।

हिमाचल में एक की भी जमानत नहीं बचेगी
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में 68 में से 67 सीटों पर आप ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इनमें से किसी एक की भी जमानत नहीं बचेगी। सभी की जमानत जब्त होगी। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!