हिमाचल की चंचल कांगो ने जीता मिसेज भारत आईकॉन 2022 की फर्स्ट रनरअप का खिताब

Edited By Vijay, Updated: 26 Jun, 2022 07:16 PM

chanchal kango won title of first runner up of mrs bharat icon 2022

रॉयल हैरिटेज फाऊंडेशन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान और सेव ग्रर्ल चाइल्ड मुद्दे को लेकर मिस्टर/मिसेज आईकॉन 2022 के चौथे सीजन के ग्रैंड फिनाले का आयोजन महानगरी सहारा इंटरनैशल होटल में किया गया। इस अवसर पर फरीदाबाद की मिसेज मोनिका को भारत आईकॉन 2022 का...

बीबीएन (ब्यूरो): रॉयल हैरिटेज फाऊंडेशन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान और सेव ग्रर्ल चाइल्ड मुद्दे को लेकर मिस्टर/मिसेज आईकॉन 2022 के चौथे सीजन के ग्रैंड फिनाले का आयोजन महानगरी सहारा इंटरनैशल होटल में किया गया। इस अवसर पर फरीदाबाद की मिसेज मोनिका को भारत आईकॉन 2022 का खिताब मिला, जबकि हिमाचल की देवभूमि मिसेज चंचल कांगो को ‘फर्स्ट रनरअप’ का खिताब मिला। इस अवसर पर रॉयल हैरिटेज ग्रुप हिमाचल पंजाब के डायरैक्टर व क्योरटेक ग्रुप के एमडी सुमित सिंगला ने बताया कि हमारे लिए बहुत ज्यादा गर्व की बात है कि हिमाचल देवभूमि में चंचल कांगो ने जहां विश्व में अपना लोहा मनवाया वहीं हिमाचल का नाम भी रोशन किया है।

सुमित सिंगला ने कहा कि रॉयल हैरिटेज ग्रुप के डायरैक्टर अखिल बंसल की तरफ से समय-समय पर बच्चों, युवा वर्ग व महिलाओं को लेकर ऐसी गतिविधियां की जाती हैं जोकि प्रसन्नता की बात है। रॉयल हैरिटेज की तरफ से बहुत ऐसे बच्चे व युवा वर्ग हैं जिनको आज टीवी पर भी देखा जा सकता है। सुमित सिगंला ने बताया कि इस अवसर पर उच्च कोटी के कलाकर भी मौजूद थे। इनमें गीता कूपर (गीता मां), रोहिताश्व गौड़ (भाभी जी के घर पर हैं), गूलकी जौशी, रेखा, मनोज जौशी, पलक, डाॅ. योगेश लखानी बराइट ग्रुप के डायरैक्टर मौजूद रहे। इन्होंने भी प्रोग्राम में समां बांध कर रखा। 
PunjabKesari

इसी सप्ताह रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म जुग जुग जियो में कियारा अडवानी के बचपन का रोल करने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट शिविका ऋषि को भारत आइकॉन अवार्ड से नवाजा गया जबकि विजेता आयरा अहमद थीं। नायशा खन्ना, वरुण बुधव, दिशिता सहगल, आयुध भानुशाली, रिद्धि शर्मा, चाहत तेवानी, विधान शर्मा, अथर्व शर्मा, हार्दिका शर्मा, रीवा अरोड़ा, द्विज वाला, पृथ्वीराज सरनायक, खुशी भारद्वाज, वंश सयानी, शिविका ऋषि, नित्या मोयल और भाग्य भानुशाली को भारत आइकॉन अवार्ड दिया गया।

डिजाइनर काजल अग्रवाल ने भी स्टेज पर रैम्प वाॅक किया। किरण गुप्ता ने भी वॉक किया। शो के डायरैक्टर लव्या प्रभु थे। इसके लिए पिछले 4 महीने से बच्चों की ट्रेनिंग चल रही थी। 10 बच्चे शाॅर्टलिस्ट किए गए, इसकी जज नन्दिनी गुप्ता थीं। मिस भारत आइकोनिक फोटोजैनिक का अवार्ड गुणी शाह को दिया गया, एंजेल आहूजा भी सम्मानित हुए। बैस्ट मेसमेराइजिंग आंखों के लिए रूही को और सिल्की हेयर के लिए ज्योति को अवार्ड मिला। सैकेंड रनरअप गार्गी रहीं और फर्स्ट रनरअप अहाना चौधरी थीं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!